Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers Setwise
Q1. ‘फूलों की घाटी’ अवस्थित है
(a) जम्मू-कश्मीर में (b) हिमाचल प्रदेश में
(c) सिक्किम में (d) उत्तराखण्ड में
Ans : (d) फूलों की घाटी भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तराखण्ड के चमोली जिले के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q2. सिल्वीकल्चर सम्बन्धित है
(a) वन एवं वन्य उत्पाद (b) सिल्क
(c) फूल (d) उर्वरक
Ans : (a) सिल्वीकल्चर के अन्तर्गत वन एवं वन्य सामग्री का उत्पादन किया जाता है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q3. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक है?
(a) आसोम-बिहू
(b) ओडिशा-भरतनाट्यम
(c) तमिलनाडु-लावणी
(d) कर्नाटक-कत्थक
Ans. : (a) बिहू आसोम का लोकनृत्य है। जबकि भरतनाट्यम तमिलनाडु का‚ लावणी पुणे का तथा कत्थक उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है। ओडिशा का शास्त्रीय नृत्य ओडिसी तथा कर्नाटक का शास्त्रीय नृत्य यक्षगान है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q4. भारत में बाढ़ संबंधी चेतावनी जारी करता है?
(a) केन्द्रीय जल आयोग
(b) सिचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
(c) जल संसाधन विभाग
(d) उपरोक्त सभी
Ans: (d) भारत में बाढ़ (Flood) सम्बंधी चेतावनी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग‚ केन्द्रीय जल आयोग एवं जल संसाधन विभाग तीनों द्वारा जारी किया जाता है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q5. गर्म एवं ठण्डी समुद्री धाराएँ किसके कारण चलती है?
(a) प्रचलित हवाओं
(b) पृथ्वी के घूर्णन
(c) समुद्री जल के घनत्व में परिवर्तन
(d) सभी विकल्प सही हैं
Ans : (d) महासागरीय धाराएं समुद्र में निश्चित दिशा में गतिशील विशाल जल राशियां है। इन जल धाराओं की उत्पत्ति के निम्नांकित कारण होते है- (1) पृथ्वी की परिभ्रमण गति। (2) वायुदाब।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q6. ‘गिर वन्य जीव अभयारण्य’ निम्न में से किस वन्य जीव का संरक्षण करता है ?
(a) हाथी (b) साँप
(c) गैंडा (d) शेर पर्यावरण अध्ययनAns : (d) गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात राज्य में लगभग 1424 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें जंगली शेरों का संरक्षण किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस वन्य अभयारण्य में पुष्प और जीव-जन्तुओं की प्रजातियाँ मिलती हैं। यहाँ स्तनधारियों की 30 प्रजातियां‚ सरीसृप वर्ग की 20 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। दक्षिण अफ्रीका के अलावा विश्व का यही ऐसा इकलौता स्थान है जहाँ शेरों को अपने प्राकृतिक आवास में रहते हुए देखा जा सकता है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q7. शुष्क बर्फ किसका ठोस रूप है?
(a) अमोनिया (b) कार्बन डाइऑक्साइड
(c) नाइट्रोजन (d) ऑक्सीजन
Ans : (b) शुष्क बर्फ‚ कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के ठोस रूप को कहते हैं।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q8. मधुबनी चित्रकला के बारे में सही कथन चुनिए:
A. इन चित्रों को बनाने में नील‚ हल्दी‚ फूल-पेड़ों के रंग आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
B. इन चित्रों में इंसान‚ जानवर‚ पेड़‚ फूल‚ पंछी‚ मछलियाँ आदि दिखाए जाते हैं।
C. यह लोक चित्रकला बहुत पुरानी है और इसका नाम मधुबनी नामक स्थान के नाम पर पड़ा।
D. मधुबनी राजस्थान का अति-प्रसिद्ध जिला है।
(a) A, C और D (b) A, B और D
(c) B,C और D (d) A, Bऔर C
Ans: (d) मधुबनी चित्रकला के बारे में कथन A, B और C सही है। मधुबनी चित्रकला मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा‚ मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। मधुबनी चित्रकला बहुत पुरानी है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q9. ग्राम पंचायतो का कार्य है?
(a) जल संसाधनो का रख रखाव
(b) स्कूलों का निर्माण
(c) बी.पी.एल. लाभार्थियो की सूची तैयार करना
(d) इनमे सभी
Ans: (d) ग्राम पंचायत शासन की सबसे छोटी इकाई है। यह ग्राम स्तर पर कार्य करता है। इसके कार्य निम्न है- 1. जल संसाधनों का रख-रखाव करना 2. लाभार्थियों की पहचान करना 3. सामाजिक योजनाओं को ग्राम स्तर पर लागू करना 4. ग्राम स्तर पर प्राथमिक स्कूलों का निर्माण कराना।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q10. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए : ‘‘एक फसल को काटने के पश्चात् खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बाँस या अन्य खरपतवार‚ जो भी कुछ उग आता है‚ उन्हें उखाड़ा नहीं जाता‚ काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है‚ तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है‚ भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीज छिड़क दिए जाते हैं।’’
(a) सिंचाई खेती (b) सहकारी खेती
(c) झूम खेती (d) सीढ़ीनुमा खेती
Ans. : (c) झूम कृषि पूर्वी भारत में अत्यधिक प्रचलित है। ऐसी कृषि को स्थानान्तरित कृषि भी कहते हैं। वास्तव में इस प्रकार की कृषि में जंगलों एवं झाड़ियों को साफ कर मैदान बनाया जाता है तत्पश्चात् खेती की जाती है तथा उस जगह की उर्वरा शक्ति के समाप्त होने पर पुन: दूसरी जगह जंगलों को साफ कर कृषि योग्य भूमि बनाते हैं।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q11. ‘गिर’ राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?
(a) राजस्थान में (b) गुजरात में
(c) मध्य प्रदेश में (d) महाराष्ट्र में
Ans : (b) गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात राज्य के कठियावाड़ जिले में है। इसकी स्थापना 1965 ई. में किया गया। यह बब्बर शेरों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q12. लवण जो जल का अवशोषण करता है‚ कहलाता है
(a) हाइग्रोस्कोपिक लवण (b) एनहाइड्रस लवण
(c) हाइड्रोफिलिक लवण (d) हाइड्रोफोबिक लवण
Ans : (a) हाइग्रोस्कोपिक लवण की प्रमुख विशेषता होती है कि यह अपने आस-पास उपस्थित जल के अणुओं को अपनी तरफ आकर्षित करके उनका अवशोषण कर लेता है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q13. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किस राज्य की कोई समुद्री सीमा नहीं है?
(a) गुजरात (b) गोवा
(c) राजस्थान (d) महाराष्ट्र
Ans : (c) राजस्थान एक स्थल बद्ध राज्य है। इस राज्य की सीमा समुद्र से नहीं मिलती है। गुजरात‚ गोवा तथा महाराष्ट्र के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित प्रमुख बन्दरगाह राज्य है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q14. निम्न में से कौन सा राज्य इंदिरा गांधी नहर परियोजना से लाभान्वित हुआ है?
(a) केरल (b) उत्तर प्रदेश
(c) राजस्थान (d) मध्य प्रदेश
Ans: (c) इन्दिरा गांधी नहर राजस्थान नहर के नाम से जानी जाती है जो राजस्थान के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है। इस नहर से मरुस्थलीय क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल‚ पेय जल आदि की आपूर्ति सम्भव हो पाई है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q15. पेड़ो की कतारों के बीच में फसलें उगाने को क्या कहते है?
(a) सामाजिक वानिकी
(b) झुम
(c) तोंग्या प्रणाली
(d) कृषि वानिकी
Ans : (c) पेड़ो की कतारो के बीच में फसलो को उगाने की प्रणाली को तोंग्या एक बर्मी शब्द है‚ जिसका अर्थ होता है पहाड़ो पर खेती इसके बारे में 1890 में डा. ब्रांडिस (Brandis) ने बताया। पेड़ो के बीच−बीच में पौधो या फसलो को उगाया जाता है ‚ यह प्रणाली पहाड़ी इलाके में लगाया जाता है‚ जब पेड़ बड़े या घने हो जाते है तो बिरल जगह फसल उगाते है। झुम कृषि पेड़ो को काट कर करते है‚ ये जगंली क्षेत्र में किया जाता है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q16. असोम का प्रसिद्ध ‘एक सींग वाले गैण्डे’ वाला वन्य जीव अभयारण्य कौन-सा है?
(a) मानस (b) काजीरंगा
(c) गिर जंगल (d) कान्हा-किस्ली
Ans : (b) ‘एक सींग वाले गैण्डे’ के संरक्षण के लिए असम राज्य में ‘काजीरंगा वन्य जीव अभ्यारण्य’ की स्थापना 1908 में हुई थी।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q17. धातुमय प्रस्तर किसे कहा जाता है?
(a) बिटुमिन (b) बाक्साइट
(c) मेटालायड (d) अयस्क
Ans : (d) अयस्क (Ore) को धातुमय प्रस्तर कहा जाता है। अयस्क से ही विभिन्न प्रकार के धातुओं की प्राप्ति होती है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q18. जनगणना 2011 के अनुसार भारत में लिंगानुपात है
(a) 940 : 1000
(b) 916 : 1000
(c) 920 : 1000
(d) 982 : 1000
Ans : (a) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में स्त्री पुरुष लिंगानुपात 943 : 1000 है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q19. भारतीय संविधान द्वारा उपलब्ध किए गए मूलभूत अधिकारों का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(a) बच्चो का सर्वांगीण विकास
(b) पुरुषो का सर्वांगीण विकास
(c) महिला सशक्तिकरण
(d) नागरिको के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास
Ans: (d) भारतीय संविधान के द्वारा भारतीय नागरिकों तथा व्यक्तियों को मूल अधिकार प्रदान किए गये है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। यह अधिकार राज्य के विरुद्ध होता है। भारतीय संविधान के अनु. 12 से अनु. 32 तक मूल अधिकारों का वर्णन किया गया है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q20. झूम खोती होती है
(a) केरल (b) बिहार
(c) मेघालय (d) तमिलनाडु
Ans : (c) झूम खेती पर्वतीय एवं पठारी क्षेत्रों पर की जाती है। यह अस्थाई कृषि पद्धति होती है तथा यह कृषि प्राय: पूर्वोत्तर भारत में की जाती है‚ जिनमें मेघालय‚ नागालैण्ड‚ मणिपुर आदि प्रमुख राज्य हैं। झूम कृषि एक आदिम प्रकार की कृषि है जिसमें पहले वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है और साफ की गई भूमि पर पुराने उपकरणों से जुताई कर कृषि की जाती है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q21. निम्नलिखित में से किस जनपद में चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है?
(a) लखीमपुर खीरी (b) चन्दौली
(c) लखनऊ (d) वाराणसी
Ans : (b) उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में चन्द्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित है। चन्द्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य की स्थापना 1957 में हुई थी। इस अभ्यारण्य में विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु पाये जाते हैं।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q22. परम तापमान पैमाना कौन-सा है?
(a) सेल्सियस (b) फारेनहाइट
(c) केल्विन (d) ये सभी
Ans : (c) परम तापक्रम पैमाना कैल्विन पैमाना होता है परम ताप “T” से सूचित किया जाता है। परम ताप (T) 2730C 0 tC
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q23. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्य हैं?
(a) उत्तराखण्ड‚ राजस्थान
(b) हिमाचल प्रदेश‚ उत्तराखण्ड
(c) हिमाचल प्रदेश‚ पंजाब
(d) हिमाचल प्रदेश‚ उत्तर प्रदेश
Ans. : (c) जम्मू कश्मीर के पड़ोसी राज्य हिमांचल प्रदेश एवं पंजाब है। जम्मू कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी प्रदेश है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q24. अंको के आधार पर किस पाठयक्रम (विषय वस्तु) की परीक्षा नही की जा सकती?
(a) स्वास्थ्य (b) योगा
(c) संगीत (d) उपरोक्त सभी
Ans: (d) अंकों के आधार पर उसी पाठ्यक्रम की परीक्षा ली जा सकती है जो तथ्य परख हो‚ मूल्य परख पाठ्यक्रम की परीक्षा अंकों के आधार पर नहीं ली जा सकती। स्वास्थ्य‚ योग एवं संगीत मूल्य परख पाठ्यक्रम है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q25. निम्न में से किस मृदा का निर्माण लावा द्वारा होता है?
(a) लाल मिट्टी (b) काली मिट्टी
(c) जलोढ़ मिट्टी (d) लैटेराइट
Ans : (b) काली मिट्टी का निर्माण ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से होता है। भारत में यह लगभग 5 लाख वर्ग-किमी. में फैली है। महाराष्ट्र में इस मिट्टी का सबसे अधिक विस्तार है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q26. किस राष्ट्रीय उद्यान को पूर्व में ‘हेली राष्ट्रीय उद्यान’ कहा जाता था?
(a) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (b) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(c) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. (a) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को पूर्व में हेली राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता था। इस उद्यान की स्थापना 1935 ई. में की गई थी। 1947 ई. में इसका नाम रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान रखा गया तथा 1957 ई. में इसे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना गया।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q27. प्रकाश संश्लेषण सम्पादित होता है
(a) सभी पौधों द्वारा (b) सभी जन्तुओं एवं पौधों द्वारा
(c) सभी हरे पौधों द्वारा (d) वायरसों द्वारा
Ans : (c) सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगों जैसे − पत्ते द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाई आक्साइड तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे− कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं तथा ऑक्सीजन बाहर निकालते हैं।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q28. तमिलनाडु के निकटवर्ती/समीपवर्ती राज्य हैं
(a) केरल‚ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
(b) केरल‚ गुजरात और कर्नाटक
(c) आंध्र प्रदेश‚ गोआ और कर्नाटक
(d) गोवा‚ कर्नाटक और केरल
Ans: (a) तमिलनाडु राज्य की सीमा केरल‚ कर्नाटक तथा आन्ध्र प्रदेश राज्य की सीमा से लगा हुआ है तथा तमिलनाडु की सीमा पर पांडिचेरी केन्द्र शासित राज्य की सीमा भी लगा है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q29. नीली क्रान्ति संबंधित है?
(a) दुग्ध उत्पादन से (b) पुष्प उत्पादन से
(c) मत्स्य उत्पादन से (d) फल उत्पादन से
Ans: (c) नीली क्रांति – मत्स्य उत्पादन श्वेत क्रांति – दुग्ध उत्पादन इन्द्रधनुष क्रांति – सभी क्रांतियों का सम्मलित स्वरूप हरित क्रांति – खाद्यान्न उत्पादन
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi
Q30. निम्न में से किस मिट्टी का विस्तार भारत के सर्वाधिक क्षेत्र पर है?
(a) काली मिट्टी (b) जलोढ मिट्टी
(c) लाल मिट्टी (d) बलुई मिट्टी
Ans : (b) भारत के सर्वाधिक क्षेत्रों पर जलोढ़ मिट्टी (Allunial soil) का विस्तार है। भारत के भू-भाग के लगभग 40-45% भाग पर जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है। जलोढ़ मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी से होता है।
Uttarakhand UKTET EVS Environment Studies Previous Papers in Hindi