Chapter Notes and Summary
बाँस बहुत उपयोगी पेड़ है, जिसे दैनिक जीवन में अनेक कार्यों में प्रयोग में लाया जाता है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में यह खूब उगता है। ये वहाँ लोगों की रोजी-रोटी का साधान है। बाँस की बनी अनेक वस्तुएँ बनाने में नागालैण्ड के लोग कुशल होते हैं।
असम के लोग बाँस से बने जाल ‘जकाई’ से मछली पकड़ते हैं। वहाँ के बागानों की टोकरियाँ भी बाँस से ही बनी होती हैं। बरसात के दिनों में खाली समय में बाँस की वस्तुएँ बनाने का अच्छा समय होता है। बाँस की पतली-पतली खपच्चियाँ बनाकर रंग में रँगते हैं। फिर उनसे अनेक वस्तुएँ तैयार कर लेते हैं। यह हुनर सीखने में काफी समय लगता है। यह वस्तुएँ आमदनी का बहुत बड़ा साधान भी हैं।